राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निकाला गया वाहन
Doorbeen News Desk: शनिवार 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा शिव गोपाल मिश्र ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन लोगों की सुविधा के लिए किया जाता है। पक्षकारों को न्यायालय की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों द्वारा भी ऋण धारकों को नोटिस भेजा गया है।

लोगों से अपील है कि इस अवसर का लाभ उठाएं। यहां शमनीय आपराधिक मुकदमे, बिजली, माप तौल, लोन माफी आदि मामलों का निपटारा सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।
बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है।
मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति शिव कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नरेश महतो, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव, अनुमंडल विधिक सेवा समिति प्रियांशु राज, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पप्पू कुमार पंडित, सिविल जज राजू कुमार साह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश कुमार दीपक, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंकिता, अधिवक्ता संघ बिरौल के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, सचिव राजकपूर पाण्डेय आदि मौजूद थे।








