बिहार दिवस के अवसर पर समस्तीपुर में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार दिवस के अवसर पर समस्तीपुर में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

Doorbeen News Desk: बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ में किया गया। जिसका विधिवत् उद्घाटन म वि बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंडाधीन विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

निर्णायक के रूप में शिक्षक मिंटू कुमार, गगन कुमार, जगदीप कुमार, बलवीर कुमार, अभिषेक अभय, देवेंद्र कुमार, रंजू, प्रियंका कुमारी, सरिता कुमारी, चांदनी कुमारी, विद्यानंद कुमार आदि ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में वर्ग 1 से 5, 6 से 8 एवं 9 से 12 के क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः शालिया नाज, विजय कुमार, गौरव कुमार, चित्रकला में हर्ष राज, गुलब्सा खातून, रोशनी कुमारी, गणित ओलंपियाड में आदित्य अंश, आंचल राज और अविनाश कुमार का चयन प्रथम स्थान पर किया गया।

बिहार दिवस के अवसर आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का साक्षी विद्यालय के सभी बच्चे बने। मौके पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, हर्षवर्धन सहित शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *