समस्तीपुर ब्लॉक पर CPI ने दिया एक दिवसीय धरना

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर ब्लॉक पर CPI ने दिया एक दिवसीय धरना

Doorbeen News Desk: सीपीआई का समस्तीपुर प्रखंड कर्यालय पर एक दिवसीय धरना का काज कर्म काo रामउतार ठाकुर के अध्यक्षता एवं संचालक मोहम्मद मुन्ना के नेतृत्व मे धरना दिया गया।
जिस मे मुख्य मांगे
1 )- बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में कब्रिस्तान जाने के लिए रोड का निर्माण किया जाए

(2)- समस्तीपुर प्रखंड के सभी क्षेत्र में लगे नल जल टंकियां का नियमित रूप से सफाई कराया जाए
(3)-समस्तीपुर प्रखंड के सभी नगर एवं पंचायत में मच्छर भगाने एवं बीमारियों से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव किया जाए
(4) – छतौना पंचायत के सूरजपुर में वारिसनगर और समस्तीपुर के बीच में नदी पर पुल का निर्माण किया जाए
(5)- बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3, मेन रोड से मोहल्ले में जाने के लिए रोड का निर्माण किया जाए

(6)- समस्तीपुर प्रखंड के सभी क्षेत्र में बंद पड़े स्टेट बोरिंग को पुनः चालू किया एवं जहां नहीं है वहां नए स्टेट बोरिंग का निर्माण किया जाए
(7) छतौना के सूरत पुर वार्ड संख्या 12 में मेन रोड से मोहल्ले में जाने के लिए रोड का निर्माण किया जाए
(8) छतौना सूरत पुर वार्ड संख्या 13 में मस्जिद से हरकिशन के घर तक रोड का निर्माण किया जाए.
(9) छतौना वार्ड संख्या आठ में आंगनबाड़ी संख्या 133 में निर्माण का कार्य लंबित है उसे अभिलंब पूर्ण निर्माण कराया जाए
(10) दाखिल खारिज में भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए

(11) बास विहीन को बास के लिए भूमि दिला जाये
(12) जमाबंदी सुधार की कार्रवाई अभिलंब चालू किया जाए
(13) बिशनपुर पोखर से पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण अभिलंब किया जाए।
धरना में यूथ के संजय कुमार, अर्जुन कुमार, टेड यूनियन के शत्रुघ्न प्रसाद, पणजी, अजय कुमार, मुन्नी लाल,महेंद्र राय, हरिश्चंद्र महतो, मोतीलाल चौधरी, अवधेश महतो, शंकर प्रसाद साह, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद उस्मान, रामप्रीत राम,एवं अन्य साथी महजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *