शिक्षा की बस चली सपनों की ओर : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना से ग्रामीण छात्रों को मिला सीखने का नया आसमान

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

शिक्षा की बस चली सपनों की ओर : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना से ग्रामीण छात्रों को मिला सीखने का नया आसमान

Doorbeen News Desk: मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर, सरायरंजन के छात्र-छात्राएँ ज्ञान, अनुभव और आत्मविश्वास की अनोखी यात्रा पर पटना के विभिन्न ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक परिभ्रमण स्थलों के लिए उत्साह और उमंग के साथ रवाना हुए।

 

इस शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद ने किया।
यात्रा के शुभ क्षण में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरदेव राय ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। जैसे ही बस आगे बढ़ी, बच्चों की आंखों में सपने थे, चेहरे पर मुस्कान थी और मन में कुछ नया सीखने की ललक साफ दिखाई दे रही थी। यह दृश्य शिक्षा की उस रोशनी का प्रतीक था, जो गांव-गांव तक पहुँच रही है।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर उन्हें बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक धरोहर से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे इतिहास को अपनी आंखों से देखते हैं, तो सीखना जीवन भर की स्मृति बन जाता है।
इस शैक्षिक यात्रा में छात्रों के साथ शिक्षक संजय कुमार मल्लिक, महेश कुमार राम, ललित कुमार, जितेन्द्र कुमार राय, फुलेन्द्र कुमार, गुड़िया कुमारी, ज्योति कुमारी तथा रात्रि प्रहरी अमरेश कुमार भी शामिल हैं, जो बच्चों के मार्गदर्शन की भूमिका निभा रहे हैं।

इस परिभ्रमण को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले ये बच्चे आज आत्मविश्वास के साथ नए अनुभवों की ओर बढ़ रहे हैं। यह यात्रा केवल पटना दर्शन नहीं, बल्कि उनके सपनों को पंख देने की एक सशक्त पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *