समस्तीपुर में बर्ड फ्लू को जिला प्रशासन अलर्ट, अभी नहीं मिला है केस, जिले में 300 सेम्पल एकत्रित कर भेजा गया हैदराबाद व भोपाल

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में बर्ड फ्लू को जिला प्रशासन अलर्ट, अभी नहीं मिला है केस, जिले में 300 सेम्पल एकत्रित कर भेजा गया हैदराबाद व भोपाल

Doorbeen News Desk: पटना में बर्ड फ्लू के मिलने की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन में हरकंम्प मच गया। इसको लेकर समस्तीपुर में भी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। हालांकि समस्तीपुर के लोगों को अभी डरने की जरूरत नहीं है, यहां बर्ड फ्लू नही है। लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। अब तक जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी गई है।

जिला पशुपालन अधिकारी अमन श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक जिले में कहीं से भी एक भी केस की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। ब्लॉक में 20 टीम को लगाया गया है। जिनके द्वारा सीरम सैंपल एवं स्वाव सैंपल एकत्रित कर पटना, हैदराबाद,  भोपाल जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक एक भी सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

-: 20 ब्लॉक से किया गया 300 सेंपल जांच:- समस्तीपुर के 20 ब्लॉक में जिला पशुपालन विभाग के 20 टीम को लगाया गया है। टीम ने रेंडमली 300 सेंपल एकत्रित किया गया है। जिसे जांच के लिए पटना भेजा गया है। पटना से इस सेम्पल को जांच के लिए हैदराबाद व भोपाल भेजा गया है। जहां जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव मिला है।

-: बचाव के लिए जरूरी सावधानियां;- मृत पक्षियों को छूने या उठाने से पूरी तरह बचें। मुर्गा या अंडा हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। बच्चों को मृत या बीमार पक्षियों से दूर रखें। आसपास पक्षियों की मौत दिखे तो तुरंत सूचना दें। पोल्ट्री क्षेत्र में मास्क और दस्ताने का उपयोग करें। बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखें तो जांच कराएं।

– रिपोर्ट: यूके मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *