ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक स्थलों का अवलोकन कर बच्चों ने भारतीय इतिहास के बारे में जाना

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक स्थलों का अवलोकन कर बच्चों ने भारतीय इतिहास के बारे में जाना

Doorbeen News Desk: मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित शैक्षिक परिभ्रमण हेतु गुरुवार को प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी के छात्र छात्राओं ने लोकतंत्र की जन्मस्थली वैशाली का शैक्षिक परिभ्रमण किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय शिक्षा समिति सचिव कंचन देवी और प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय विश्व विद्यालय पूसा, भगवान महावीर की जन्मस्थली, राजा विशाल का गढ़, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप,ध्यान केंद्र अशोक स्तंभ, प्राचीन वैशाली का भग्नावशेष कोल्हूआ, विश्व शांति स्तूप, म्यांमार बौद्ध मंदिर, संग्रहालय सहित अनेक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक स्थलों का अवलोकन कर बच्चों ने भारतीय इतिहास के बारे में जाना।

बिहार दर्शन में शिक्षक संजीव कुमार झा,इंदिरा कुमारी, खुशबू राय ने 19 छात्र एवं 22 छात्राओं के दल को दिशा निर्देशित किया ।इस कार्यक्रम से बच्चों में विभिन्न स्थानों को देखकर चिंतन करने की क्षमता एवं महान पुरुषों के जीवन दर्शन से उच्च जीवन मूल्यों को प्राप्त करने की इच्छा जागृति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *