व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण पर देखा विज्ञान केन्द्र
Doorbeen News Desk: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। इसमें कक्षा छठी से कक्षा ग्यारहवीं तक के बच्चों ने श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पटना का एक्सपोजर विजिट किया।
विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार द्वारा प्रत्येक क्लास को अलग-अलग बसों में बैठाकर रवाना किया गया।
हर बस में क्लास टीचर भी साथ में रहे। सभी को रवाना करते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि सभी अपना ध्यान रखते हुए विज्ञान के तथ्य एवं सत्य को समझना। वहां से आकर अपने विज्ञान के शिक्षक के साथ विद्यालय में प्रयोग करना। बच्चों को विद्यालय के तरफ से मधुर जलपान भी दिया गया।

विद्यार्थियों ने विज्ञान केंद्र में 3D इमेज गैलरी, भूल भुलैया, जुरासिक पार्क, मैजिक शो, सौर्य मंडल शो, विज्ञान के चमत्कार मॉडल और विज्ञान पार्क को देखकर जहां आश्चर्यचकित थे वहीं उन्हें भरपूर आनंद भी आ रहा था। इस तरह से आज का शैक्षिक भ्रमण जितना विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा उतना ही आनंद वर्धक भी। अभिभावकों ने इस भ्रमण की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की।








