व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
प्राथमिक शिक्षक संघ के सांगठनिक पदाधिकारियों के साथ स्थापना DPO की बैठक
Doorbeen News Desk: स्थानीय शिक्षा भवन में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सांगठनिक पदाधिकारियों के साथ सोमवार की देर शाम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना कुमार सत्यम के साथ वार्ता आयोजित की गई।शिष्टमंडल का नेतृत्व संगठन के प्रधान सचिव अनिल कुमार ने किया।
अपने संगठन के बत्तीस सूत्री समस्याओं में ए सी पी एवं एम ए सी पी से वंचित शिक्षकों को लाभ देने, प्रधानाध्यापक व स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में पात्र शिक्षकों को अविलंब प्रोन्नति की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा उनके पदस्थापन से पूर्व उनसे तीन विद्यालयों की अधीक्षा प्राप्त करने की मांग की गई।

सेवानिवृत्त शिक्षकों को ससमय सेवानिवृति लाभ का भुगतान सुनिश्चित करने,एक ही विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को समान दर से आवास भत्ता का भुगतान करने, विशिष्ट शिक्षकों व प्रधान शिक्षकों के सेवा पुस्तिका पर वेतन निर्धारण कैम्प लगाकर करने तथा विद्यालय अध्यापक की सेवा पुस्तिका खोलने की जोरदार मांग की। संगठन ने मांग की कि सभी कोटि के शिक्षकों को देय बकाया राशि का भुगतान एक पक्ष के अंदर किया जाय।
2016 से पूर्व साहित्यालंकार की डिग्री प्राप्त शिक्षकों को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति दी जाय। लगभग तीन घंटे तक चले इस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष अनन्त कुमार राय,प्रधान सचिव अनिल कुमार, उप प्रधान सचिव संजीव कुमार जायसवाल, रमेश रजक, कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार, संजय कुमार, चन्दन कुमार चौधरी ने अपने विचारों को रखा।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान मो जमालुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता प्रेमशंकर झा उपस्थित थे। वार्ता के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि विभाग निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी समस्याओं का निराकरण करेगा।






