व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, विद्यापति नगर एवं उजियारपुर को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Doorbeen News Desk: एक दूसरी कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा 24 फरवरी को निगरानी थाना कांड सं0-023/26, दिनांक 23.02.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त राजेश कुमार भगत, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, विद्यापति नगर एवं उजियारपुर प्रखण्ड, जिला- समस्तीपुर को 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए थाना दलसिंह सराय, जिला-समस्तीपुर स्थित काली चौक के निकट इनके किराये के आवास से गिरफ्तार किया गया है।

परिवादी राम एकबाल सिंह, सा०- मनियारपुर, थाना- घटहो, जिला- समस्तीपुर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी हैं) के द्वारा जन वितरण प्रणाली अंतर्गत अतिरिक्त खाद्य आवंटन बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता अखिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राजेश कुमार भगत, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, विद्यापति नगर एवं उजियारपुर प्रखण्ड, जिला- समस्तीपुर को 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए थाना दलसिंह सराय, जिला- समस्तीपुर स्थित काली चौक के निकट इनके किराये के आवास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।







