स्कूलों में इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन के ग्रीन प्रोजेक्ट अंतर्गत पोषण वाटिका 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

स्कूलों में इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन के ग्रीन प्रोजेक्ट अंतर्गत पोषण वाटिका 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के दिशा निर्देश में संचालित इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन के ग्रीन प्रोजेक्ट अंतर्गत पोषण वाटिका के विकास हेतु प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के दो विद्यालय मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताजपुर रतनपुर के इको क्लब के सदस्यों की कार्यशाला डिजिटल लाइब्रेरी में आयोजित की गई।

कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में ग्रीन वसुंधरा फाउंडेशन के निदेशक संकेत ने इको क्लब के प्रतिभागियों को पोषण वाटिका निर्माण, प्राकृतिक कीटनाशक, प्राकृतिक कीट नियंत्रक, अमृतपानी, जीवामृत, करौंदा से घेरा, प्राकृतिक खाद के निर्माण हेतु जमीन,केचुआ, गोबर, गुड़,खिल्ली आदि के बेहतर उपयोग पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पोषण वाटिका में मुख्य पोषक तत्व हेतु बड़ी क्यारी एवं सूक्ष्म पोषक तत्व हेतु छोटी तैयारी का निर्माण करना चाहिए।मौके पर इको क्लब संयोजक संजीव कुमार झा, अनिता कुमारी,महेश कुमार, खुशबू राय, ईको प्रिज्म के कार्यक्रम समन्वयक सुनील कुमार, अरुण राणा आदि ने भरपूर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *