मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थी के खाते में राशि भेजी गई

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थी के खाते में राशि भेजी गई

Doorbeen News Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर कमलों द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 25 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹2500 करोड़ की राशि का अन्तरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला सभागार, समस्तीपुर में आयोजित किया गया।

इस योजना अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरु करने के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने की योजना है। हर समुदाय व हर वर्ग के परिवारों की महिलायें इसका लाभ ले सकती हैं। अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिये प्रारंभिक राशि ₹10 हजार दी जा रही है। बाद में आकलन कर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। पसंद के रोजगार हेतु प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जा रही है। यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है।

योजना से लाभान्वित कराने के लिये लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जायेगा। रोजगार के चयन एवं उसे शुरू करने में उन्हें स्थानीय समूहों की सहायता मिलेगी। प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग के साथ-साथ महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिये गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किये जायेंगे। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केन्द्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी श्री रौशन कुशवाहा, उप बिकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह , डीपीएम जीविका श्री बिक्रांत शंकर सिंह के द्वारा दीप प्रज्जोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई | समस्तीपुर जिला में वर्त्तमान समय तक कुल 643551 महिलाओं को 643 करोड़ ₹ 55 लाख की राशि अंतरण की गईं थी । जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 572990 महिला सदस्य एवं शहरी क्षेत्र की 70561 महिला सदस्य भी शामिल हैं। इसी क्रम में आज कुल 96 हज़ार 875 परिवार को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कुल 96 करोड़ ₹ 87 लाख 50 हज़ार की राशि अंतरण की गईं ।

महिलाएँ इस योजना के तहत प्राप्त राशि से रोजगार – स्वरोजगार का साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगी, अपना आय का साधन होने से, गरिमा के साथ जीवन जीने में मदद मिलेगी | महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना लाभकारी सिद्ध हो रही है | आज का कार्यक्रम में जिला सभागार में 200 से अधिक जीविका दीदिया उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *