बी आर सी में कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयकों की बैठक आयोजित किया गया

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बी आर सी में कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयकों की बैठक आयोजित किया गया

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के सभी कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयकों का एक दिवसीय बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में आयोजित किया गया, जिसका सफल संचालन लेखपाल प्रतीक कुमार ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय एवं संकुल के जी ओ बी खाता का समेकन,अपार आई डी निर्माण में गति लाने, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में आवेदन अधिक से अधिक करने,मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना हेतु नीतिगत फैसला लेने, इको क्लब का नोटिफिकेशन अपलोड करने, ई शिक्षा कोष पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के नाम की

प्रविष्टि करने, कोचिंग संस्थानों की सूची देने,टैब आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर प्रधानाध्यापक सह समन्वयक मनोरंजन कुमार, उमेश प्रसाद,वीरेंद्र झा, अनुपम कुमार सिंह ,कौशल कुमार, सुनीता कुमारी, रेणु कुमारी, इंदु कुमारी, अरुण कुमार, कृष्ण कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *