व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
BRB कॉलेज में विदाई सह सम्मान समारोह, दो शिक्षकेत्तर कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
Doorbeen News Desk: BRB महाविद्यालय के एक साथ दो शिक्षकेत्तर कर्मचारी विनोद कुमार दास ‘बड़ा बाबू’ एवं राम प्रकाश प्रसाद ‘स्टेनो’ के अवकाश ग्रहण के उपलक्ष्य में विदाई सह- सम्मान समारोह आयोजित कर अपने कर्तव्य निर्वहन के अंतिम दिन उन्हें स-सम्मान विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर जगदीश प्रसाद वैश्यन्त्री एवं मंच संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर स्नेहलता कुमारी ने किया l विदाई समारोह में उनके साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया,साथ ही उनके साथ पूर्व में काम किए हुए पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं पूर्व के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ रमेश झा एवं डॉक्टर रामनारायण राय भी मंच पर उपस्थित थे ।

उन्होंने अपने समय के अनुभवों और कर्तव्यों का ज़िक्र करते हुए उनके लिए स्वस्थ दीर्घायु जीवनऔर खुशियों की कामना कीl साथ ही श्री अरुण कुमार गुप्ता,श्री विश्वनाथ राय ,श्री मदन राय श्री नारायण पोद्दार इत्यादि सेवानिवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपने वक्तव्य से कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता प्रोफेसर राजेश कुमार रंजन प्रोफेसर विंध्याचल साह प्रोफेसर विकास कुमार पटेल प्रो वागीश पाठक डॉक्टर स्वीटी कुमारी डॉ हरि नारायण ,

डॉ शीरीन,डॉ रेखा कुमारी, डॉ सिम्पल कुमारी इत्यादि ने अपने विचार एवं उद्गार व्यक्त किए l महाविद्यालय की ओर से शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव आशुतोष चंद्रमौलि एवं शिक्षक संघ के सचिव प्रो विकास कुमार पटेल ने सेवा निवृत्त कर्मचारी विनोद कुमार दास एवं राम प्रकाश प्रसाद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
साथ ही प्रधानाचार्य ने फूलमाला से भी सम्मानित करते हुए उनके तीस 30 वर्ष के कार्यकाल को रेखांकित करते हुए आने वाले दिनों में उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य के कामना किया l
कार्यक्रम में शिक्षकेत्तर कर्मियों में कल्याण सिंह, राजा,संजीव ,अभिषेक आनन्द, अंकित,रवि, राहुल सतीश,कविता, ,राकेश,संतोष, ललित कुमार सुदामा देवी,पिंकेश,दीपक इत्यादि मौजूद रहे। अंत में गोपाल प्रसाद भगत बड़ा बाबू ने आए हुए सभी अतिथियों एवं सभी उपस्थित शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया l






