व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
आशा सेवा संस्थान, द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में 5 दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत आशा सेवा संस्थान, समस्तीपुर के तत्वावधान में मंडल कारा समस्तीपुर में 5 दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का भव्य उद्घाटन आज संपन्न हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जेल में रह रहे बंदियों को बेहतर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा,उपाधीक्षक मनोज कुमार,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ झा एवं दंत चिकित्सक डॉ यू एस झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर कारा अधीक्षक ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज का आधार है तथा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, मधुमेह जांच, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, महिला स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा।संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि आशा सेवा संस्थान आगे भी समाज के वंचित वर्गों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य करता रहेगा।कार्यक्रम में जेल उपाधीक्षक मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया।







