BRB कॉलेज में मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

BRB कॉलेज में मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

Doorbeen News Desk: बलिराम भगत महाविद्यालय समस्तीपुर के हिंदी स्नात्तकोत्तर विभाग के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पूर्व संध्या में मनाई गई l महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ जगदीश प्रसाद वैश्यन्त्री की अध्यक्षता में विभाग के दोनों

प्राध्यापक डॉक्टर स्नेह लता कुमारी एवं डॉ संजय प्रसाद के साथ महाविद्यालय के सभी विभाग के प्राध्यापक प्रो.राजेश कुमार रंजन, डॉ हरिनारायण , डॉ अनिल गुप्ता, डॉक्टर स्वीटी, डॉ विंध्याचल साह, प्रो.शकील अहमद, प्रो. विकास पटेल , डॉ उल्लास टी, डॉ रेखा डॉ सीरिन, डॉ. ज्योति, डॉ आर. के मौर्या के साथ साथ सभी अतिथि प्राध्यापक एवम शिक्षकेतर कर्मचारी आशुतोष, राजा,संजय, राहुल,संजीव देशबंधु इत्यादि भी उपस्थित रहे l

सभी ने रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया l प्रभारी प्रधानाचार्य ने संत शिरोमणि को याद करते हुए उनके “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे विचारों के संदर्भ में उनकी आज की प्रासंगिकता को रेखांकित कियाlकार्यक्रम में विभाग के छात्रों की भी उपस्थिति रही जिसमें ज्योति अनु आयुष्मान सौम्या रितेश अभिषेक रोहित काजल आदि ने भी भाग लेकर ‘समता मूलक समाज के निर्माण में रविदास के योगदान पर ‘अपना विचार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *