व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Doorbeen News Desk: कला एवं संस्कृति विभाग , बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान आज 31 जनवरी 2026 को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मकरसंक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह जी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती जूही कुमारी जी के द्वारा किया गया।
मिथिला की परंपरा अनुसार मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह को युवा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती जूही कुमारी जी ने पुष्प गुच्छ, पाग, अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह से किया।

उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह जी ने कहा “इस तरह के आयोजन कलाकारों को एक फ्यूचर प्लानिंग और करियर गढ़ने में सहायक हैं”। स्थानीय कलाकारों के कलाओं को स्टॉल्स में प्रदर्शित किया गया था जो आज आकर्षण का केंद्र थे।
रंगोली प्रतियोगिता में कलाकारों ने मकर संक्रांति विषय पर खूबसूरत रंगोली का निर्माण किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। उसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।


फिर बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र आदि राज्यों के लोक नृत्य व गायन ने समा बांध दिया सभी प्रतिभागियों को युवा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती जूही कुमारी जी के द्वारा पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। मंच संचालन डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकन श्री कुंदन कुमार रॉय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं व्यक्त किए।






