संगोष्ठी का थीम ” हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास ” 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

संगोष्ठी का थीम ” हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास ” 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का थीम ” हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास ” था। इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के शैक्षणिक एवं अन्य उपलब्धियां से अवगत कराया, उनसे बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी बनाने हेतु आग्रह किया।

उन्हें वास्तविक जीवन की गतिविधियों से जोड़ने हेतु कहा,बच्चों के स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया, उन्हें घर के किसी कोने को पढ़ने का कोना बनाने और पढ़ने हेतु नियमित रूप से बैठाने,मुखर पठन करने, विद्यालय द्वारा दिये गये गृह कार्य की चर्चा,डायरी का अवलोकन करने हेतु कहा। कई अभिभावकों ने बच्चों को सरकारी सहायता कैसे मिले, यह जानना चाहा।

शिक्षकों ने वैसे अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने को कहा ताकि 75% उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और उन्हें लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ मिल सके।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने विद्यालय की छात्रा शालिनी कुमारी और रुचि कुमारी को स्टूडेंट ऑफ द मंथ और विजय कुमार को अभिभावक ऑफ द मंथ घोषित किया ।आज के कार्यक्रम में वरीय शिक्षिका किरण कुमारी की देखरेख में सभी वर्ग शिक्षक सहित अन्य ने भी सहयोग किया।

अभिभावकों में बच्चों के माताओं की संख्या अधिक थी।माताएं धैर्य से अपने बच्चों की प्रगति,उपस्थिति का अवलोकन करती थी,जबकि पुरुष अभिभावक बच्चों की स्थिति देख आक्रोशित होते पाए गये।अधिकांश अभिभावकों ने विद्यालय के द्वारा अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने पर खुशी जाहिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *