व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी समस्तीपुर खानपुर लोकल कमिटी की बैठक
Doorbeen News Desk: भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी समस्तीपुर खानपुर लोकल कमिटी की बैठक महेश राय की अध्यक्षता एवं जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में कॉमरेड सुचिता कुमारी के निवास स्थान अमसौर में हुई। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए।
आगे की कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट करते हुए सत्यनारायण सिंह ने कहा लेवर कानून में संशोधन, मनरेगा कानून में नाम बदलकर गांधी का नाम हटाकर योजना में तब्दील, संविधान की सुरक्षा , किसान मजदूर के कई जनहितैषी योजना संशोधन किए जाने से किसान मजदूर प्रभावित हो रहे हैं।30 जनवरी को पार्टी जिला कार्यालय में कन्वेंशन साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करना,


31 जनवरी को शहीद रामनाथ महतो की शहादत दिवस मनाया जाएगा,12 फरवरी को तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ आम हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया। बैठक में सत्यनारायण सिंह, प्रेमानंद सिंह,विजय कुमार आजाद, रामाशंकर सक्सेना, रामनरेश साहनी, अमित साहनी, यशवंत चौधरी सहित अन्य साथियों ने भाग लिया।







