व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सामाजिक न्याय के योद्धा कर्पूरी ठाकुर की याद में मानव श्रृंखला बनाकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की मांग की
Doorbeen News Desk: सामाजिक न्याय के योद्धा कर्पूरी ठाकुर के अधूरे कार्यों को पूरा करने हेतु सरकार का ध्यानाकर्षण को लेकर भाकपा माले के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय के राजधानी चौक पर मानव श्रृंखला बनाया गया।
शनिवार को बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय के राजधानी चौक पर इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर सड़क किनारे मानव श्रृंखला का निर्माण किया।
कार्यकर्ता “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा शुरू किया गया योजना अधूरा क्यों नीतीश कुमार जबाब दो”, “कर्पूरी ठाकुर द्वारा शुरू जमुआरी नदी परियोजना अधूरा क्यों- मुख्यमंत्री जबाब दो, “कर्पूरीग्राम- ताजपुर- महुआ- भगवानपुर रेल लाईन योजना अधर में क्यों- मुख्यमंत्री जबाब दो”, ” स्व० ठाकुर का कर्मभूमि ताजपुर को पुनः विधानसभा का दर्जा दो”, “ताजपुर को पुनः अनुमंडल का दर्जा दो”, रोसड़ा को जिला का दर्जा दो”, “मनीष पोद्दार को थर्ड डिग्री टार्चर के आरोपी पुलिस-थानाध्यक्ष को बर्खास्त करो”, “मनपूरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति का घूस लेते वायरल विडियो का जांच कराओ” आदि मांगों से संबंधित नारे ज़ोर-जोर से लगा रहे थे।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दूधपूरा हवाई अड्डा को चालू करने, बंद पड़े चीनी एवं पेपर मिल को चालू करने, भूमिहीनों को वास भूमि एवं आवास, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा, पर्चाधारी को कब्जा दिलाने, पहुंचपथ से वंचित गांव-टोले में पहुंचपथ बनाने, थाना- अंचल- प्रखंड- मनरेगा- आपूर्ति- बाल विकास आदि विभागों में व्याप्त लूट-भ्रष्टाचार पर रोक लगाने,

यूरिया- डीएपी का कालाबाजारी पर रोक लगाने, किसान रजिस्ट्री में वंशावली शामिल करने, राजस्व महाअभियान के तहत जमा आवेदन का निष्पादन करने, सब्जी एवं मसाला उत्पादक प्रखंड ताजपुर को नि:शुल्क खाद-बीज- बिजली-पानी- कृषि यंत्र देने, मनरेगा का नाम बदलने पर रोक लगाने, 4 श्रमकोड एवं बिजली विधेयक वापस लेने आदि मांगों को लेकर मानव श्रृंखला बनाकर नीतीश सरकार का ध्यानाकर्षण किया जा रहा है।
अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो भाकपा माले जनहितैषी मुद्दे को लेकर संघर्ष तेज करेगी।
मौके पर भाकपा माले के आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, संजीव राय, चांद बाबू, संतोष साह, शाद तौहीदी, मो० मोखलिस, मो० रहमान, महावीर सिंह, रवींद्र शर्मा, ब्रह्मदेव सिंह, चंद्रशेखर शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता, कार्यक्रम के मजिस्ट्रेट, पुलिस बल कार्यकर्ता उपस्थित थे।






