व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत अन्य भाजपाइयों ने भी बधाई
Doorbeen News Desk: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में केवल नितिन नवीन के पक्ष में नामांकन दाखिल होने और सभी नामांकन सही पाए जाने के बाद उनके अध्यक्ष बनने की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। नितिन नवीन के समर्थन में देशभर से कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें एक नामांकन भाजपा संसदीय दल की ओर से किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वरिष्ठ केंद्रीय नेता प्रस्तावक रहे। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा मंगलवार को की गई। इसमें प्रधानमंत्री गृह मंत्री समेत और भाजपाइयों ने उन्हें बधाई दी।
बता दे की भाजपा के संगठन पर्व यानी संगठन चुनाव के अंतिम चरण में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। दोपहर 2 बजे से नितिन नवीन के पक्ष में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहला नामांकन भाजपा संसदीय दल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर के साथ दाखिल किया गया।
यह नामांकन गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी

और पीयूष गोयल सहित कई प्रमुख नेताओं द्वारा राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण को सौंपा गया। भाजपा के संगठन कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार सुबह नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें बधाई देंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

योगी-धामी समेत कई सीएम ने भी किए नामांकन: विभिन्न राज्यों की ओर से भी नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन दाखिल किए गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन के सेट दाखिल किए। शाम 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई।
37 में से 36 नामांकन विभिन्न प्रदेशों से: नामांकन दाखिल होने के बाद सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने बयान जारी कर बताया कि नितिन नवीन के पक्ष में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें से 36 नामांकन पार्टी के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से आए हैं। भाजपा के 30 राज्यों में संगठन चुनाव पूरे हो चुके हैं और वहां से ये प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिन राज्यों में अभी संगठन चुनाव नहीं हुए हैं, वहां के नेताओं ने अन्य राज्यों के निर्वाचित प्रस्तावकों के साथ मिलकर नामांकन दाखिल किए। एक नामांकन संसदीय दल की ओर से दाखिल किया गया। सभी नामांकन केवल नितिन नवीन के लिए ही आए हैं।






