पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ सम्बद्ध भारतीय रेल मजदूर संघ की समस्तीपुर मंडल की मंडलीय कार्य समिति की बैठक

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ सम्बद्ध भारतीय रेल मजदूर संघ की समस्तीपुर मंडल की मंडलीय कार्य समिति की बैठक

Doorbeen News Desk: पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ सम्बद्ध भारतीय रेल मजदूर संघ की समस्तीपुर मंडल की मंडलीय कार्य समिति की बैठक समस्तीपुर स्टेशन परिसर के प्रथम तल पर संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जी को पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उद्घोष के साथ की गई।

जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष  अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्य प्रकाश जी कार्यकारी महामंत्री हाजीपुर और राम बाबू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ सुनील कुमार ठाकुर मंडल प्रभारी समस्तीपुर उपस्थित थे ।

मंडल मंत्री श्री संतोष कुमार झा द्वारा विगत वर्ष का लेखा-जोखा एवं विगत वर्षों की कार्यो की ब्योरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ मंडल के कार्य समिति का पुनर्गठन किया गया ।जिसमें अध्यक्ष के रूप में श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव,

मुख्य नियंत्रक, समस्तीपुर ,कार्यकारी अध्यक्ष -एस बी मिश्रा, सीसीटीआई समस्तीपुर, उपाध्यक्ष – श्री सरोज कुमार,स्टेशन अधीक्षक, रीगा ,श्री राम कुमार राय कैरिज एंड बैगन, दरभंगा, श्री उपेंद्र कुमार राय सीसीटीआई ,समस्तीपुर, मंडल मंत्री -श्री संतोष कुमार झा

,संयुक्त सचिव – श्री नवीन कांत तिवारी, ट्रेन मैनेजर नरकटियागंज , श्री सुरेंद्र प्रसाद, पी डब्ल्यू आई, सकरी, पवन कुमार, ईसीआरसी, जयनगर, सहायक सचिव -श्री नीरज कुमार उपाध्याय,मुख्य लोको निरीक्षक,

नरकटियागंज,श्री चंदन प्रकाश, सी एच आई समस्तीपुर ,श्री संतोष कुमार सिंह लोको पायलट समस्तीपुर ,संगठन मंत्री- श्री बिपल्ब कुमार चौबे, टेक्नीशियन ,लोको शेड ,समस्तीपुर, रामउदेश राय एमसीएम ट्रेन लाइटिंग समस्तीपुर, निखिल कुमार,इलेक्ट्रिक समस्तीपुर,

कोषाध्यक्ष -श्री आनंद कुमार वर्मा ,एसएससी,लोको शेड ,समस्तीपुर ,सह कोषाध्यक्ष- श्री दीपक कुमार शर्मा,हेल्पर लोको शेड ,समस्तीपुर ,मीडिया प्रभारी- श्री कैलाशपति झा ,ट्रेन मैनेजर दरभंगा ,कार्यालय मंत्री -श्री शुशांत शेखर,डीजल शेड ,समस्तीपुर चयनित किया गया।

इस बैठक में समस्तीपुर मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता श्री डीसी मिश्रा शिवजी प्रसाद विकास कुमार सर्राफ आशुतोष कुमार झा अमित कुमार मिश्रा विद्यानंद कुमार मनोज कुमार पांडे आदित्य गौरव इंद्र कुमार पांडे अर्जुन कपूर राजीव कुमार सिंह आनंद कुमार तिवारी

मनीष कुमार सिंह अवधेश कुमार सिंह रामबचन राय अश्विनी कुमार दीपक कुमार तिवारी उज्जवल सिंह संजीव कुमार चौधरी मुकुल कुमार रामचंद्र गुप्ता आदि सैकड़ो रेल कर्मचारी बैठक में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *