चांदी एक पखवाड़े में 47 हजार रुपये चढ़ी

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

चांदी एक पखवाड़े में 47 हजार रुपये चढ़ी

Doorbeen News Desk: मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बुधवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों ने नए रिकॉर्ड छू लिए। दिल्ली में चांदी की कीमत 2.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, पिछले 14 दिनों में इसकी कीमत 47 हजार रुपये बढ़ी है। वहीं, सोना 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर कारोबार करता नजर आया।

रिकॉर्डतोड़ छलांग : ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, बुधवार को चांदी की कीमत में 15 हजार रुपये यानी करीब 5.5 प्रतिशत की तेज बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी 2.71 लाख रुपये प्रति किलो के पिछले बंद स्तर से उछलकर 2.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

यह लगातार चौथा सत्र रहा जब चांदी के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली। हालिया तेजी के साथ चांदी ने बीते चार कारोबारी सत्रों में 42,500 रुपये या करीब 17.45 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। आठ जनवरी को चांदी की कीमत 2,43,500 रुपये थी, जो अब ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है।

सोने ने भी बनाया नया रिकॉर्ड: इसी तरह सोना बुधवार को 1,500 रुपये चढ़कर 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। सोना पिछले सत्र में 1.45 लाख रुपये पर बंद हुआ था। बीते चार सत्रों में सोने के

दाम में कुल छह हजार रुपये (4.3%) की तेजी आई है। चालू वर्ष में सोना 8,800 रुपये चढ़ चुका है। 31 दिसंबर 2025 को इसकी कीमत 1,37,700 रुपये थी। HH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *