एनएसएस के माध्यम से विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर से एनआईसी कैंप हेतु दो छात्राओं का चयन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

एनएसएस के माध्यम से विमेंस कॉलेज, समस्तीपुर से एनआईसी कैंप हेतु दो छात्राओं का चयन

Doorbeen News Desk: महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के माध्यम से आयोजित एनआईसी (NIC) कैंप के लिए विमेंस कॉलेज , समस्तीपुर की दो छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्राओं में नमिता और अनु श्री शामिल हैं।

छात्रा नमिता, जिनका विषय राजनीति विज्ञान (Political Science) है, तथा छात्रा अनुश्री, जिनका विषय समाजशास्त्र (Sociology) है। दोनों का चयन कला एवं संस्कृति (Art and Culture* ) श्रेणी के अंतर्गत हुआ है। दोनों छात्राओं ने चयन प्रक्रिया के दौरान झिझिया, झूमर सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया जिसके आधार पर उनका चयन सुनिश्चित हुआ।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज महाविद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार कर्ण एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद भी प्रदान किया गया।

एनएसएस अधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने दोनों छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कॉलेज के लिए गर्व का विषय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *