व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर जिले में बाधित रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से पहले निपटा ले जरूरी काम
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले में बिजली आपूर्ति बारिश रहेगी इसको लेकर बिजली विभाग ने सूचना जारी किया है जिसमें कहा गया है कि समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर टाऊन, कर्पूरी ग्राम, बिशनपुर, जितवारपुर, मोहनपुर, लगुनिया, ताजपुर ब्लॉक, पूसा ब्लॉक, कल्याणपुर ब्लॉक, वारिसनगर ब्लॉक और खानपुर ब्लॉक मैं बिजली बाधित रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए अजय कुमार, कनीय अभियंता, 132 /33 के.वी. ग्रिड उपकेन्द्र, समस्तीपुर मैं कहां की विंटर मेंटेनेंस के कारण बिजली बाधित किया जाएगा ताकि गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति हो सके।


विभाग ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 132/33 के.वी. ग्रिड उपकेन्द्र, समस्तीपुर में 33 के.वी.मेन बस के विंटर मेंटेनेंस कार्य के कारण दिनांक 4 जनवरी (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ग्रिड उपकेन्द्र, समस्तीपुर से संबंधित सभी 33 केवी लाइनें बाधित (Disturbed) रहेंगी। अतः आपसे अनुरोध है कि बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य सुबह 10:00 बजे से पूर्व निपटा लें। कार्य को शीघ्र पूर्ण कर आपूर्ति को यथाशीघ्र पुनः सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा। ग्रीष्म ऋतु के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए यह मेंटेनेंस कार्य अत्यंत आवश्यक है।


—————————————-
विद्युत आपूर्ति इन जगहों पर बाधित होगी।_
समस्तीपुर टाऊन
कर्पूरी ग्राम
बिशनपुर
जितवारपुर
मोहनपुर
लगुनिया
ताजपुर ब्लॉक
पूसा ब्लॉक
कल्याण पुर ब्लॉक
वारिसनगर ब्लॉक
खानपुर ब्लॉक
:-अजय कुमार
कनीय अभियंता
132 /33 के.वी. ग्रिड उपकेन्द्र, समस्तीपु





