व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहाँ क्लीक करें
प्रोहिबिशन एवं नारकोटिक्स पदार्थ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Doorbeen News Desk: मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार तथा उत्पाद विभाग, बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से “प्रोहिबिशन एवं नारकोटिक्स पदार्थ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बिहार के पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्रमशः सचिव, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार श्री अजय यादव, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) श्री कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार श्री अमित कुमार जैन, आयुक्त, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार श्री अंशुल अग्रवाल, उप महानिरीक्षक, मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार श्री राशिद ज़मान, तथा पुलिस अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार श्री आदित्य कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस कार्यशाला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), विशेष कार्य बल, बिहार (STF), मद्यनिषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार तथा उत्पाद विभाग के अधिकारियों द्वारा NDPS अधिनियम, 1985 के अंतर्गत जांच प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण, तलाशी, जब्ती एवं गिरफ्तारी, मादक एवं मनःप्रभावी पदार्थों के सैंपलिंग, प्रमाणीकरण एवं निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जिला स्तर से आए पुलिस पदाधिकारियों एवं उत्पाद अधिकारियों को विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
यह कार्यशाला नशा मुक्त बिहार के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक सशक्त, सार्थक एवं प्रभावी पहल सिद्ध हुआ है।





