व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
अत्यधिक ठंड के कारण समस्तीपुर में डीएम ने किया 3 जनवरी तक सभी स्कूलों का बंद
Doorbeen News Desk: जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना हैं। इसको लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत समस्तीपुर जिला के समी निजी, सरकारी विद्यालयों (प्री०-स्कूल एवं आँगनवाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्षा 01 से 08 के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर 3 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है।


विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। प्री-बोर्ड, बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं, परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपर्युक्त आदेश समस्तीपुर जिले में 29 दिसंबर वसे लागू होगा एवं 03 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इसकी प्रतिलिपि जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक, संस्कृत विद्यालय, मदरसा, निजी विद्यालय के प्रधान को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित।


वही वरीय पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, समस्तीपुर जिला को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, समस्तीपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर को सूचनार्थ एंव निदेशित है कि उपर्युक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।






