व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
शिवाजीनगर में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सभी 17 पंचायतों में शुक्रवार को विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी अधिनियम 2025 को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखिया द्वारा की गई।


ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पंचायत में चलने वाली निजी एवं सरकारी सड़कों के निर्माण, मरम्मत, नाली, जल-निकासी, रोजगार सृजन तथा अन्य विकासात्मक कार्यों की वार्षिक कार्य योजना का चयन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों को खुलकर रखा, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने समाधान का आश्वासन दिया।


मौके पर मुखिया चंदन कुमारी, रामचंद्र सिंह, भारत सिंह, सुनैना देवी, दुखा मुखिया, संजीव कुमार पासवान, प्रेम कुमार सहनी, सरिता कुमारी, नटवर राय, विभा देवी, विनोद पासवान, रेखा देवी, अनीता देवी, रिंकू देवी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं रोजगार सेवक अरविंद कुमार दास, शंभू प्रसाद, हरि सहनी, विजय कुमार, अभिमन्यु कुमार, रोशन कुमार, जितेंद्र सिंह, जगदीश पासवान सहित अन्य कर्मियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने और पंचायतों के समग्र विकास को गति देने का संकल्प लिया गया।






