व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
डूबने से मृत महिला के परिजन को मिला मुआवजा, सीओ ने सौंपा चार लाख का चेक
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र में बीते दिनों डूबने से हुई महिला की मौत के मामले में सीओ ने पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की है। सीओ वीणा भारती ने कोठिया गांव निवासी अजीत यादव को आपदा राहत मद के तहत चार लाख रुपये का चेक सौंपा।


बताया गया कि अजीत यादव की पत्नी बीरमा देवी की कुछ दिन पूर्व पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच पूरी कर नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रक्रिया पूर्ण होने पर सीओ वीणा भारती ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। सीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आपदा की स्थिति में पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता मिले। मुआवजा मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।







