व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की मनायी गयी 100 वी वर्षगांठ, पार्टी ने किया झंडोत्तोलन
Doorbeen News Desk: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 100 वी वर्षगांठ पार्टी कार्यालय दलसिंहसराय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पार्टी का झंडोतोलन अंचल सचिव कॉ विनोद कुमार समीर के द्वारा किया गया। उसके बाद धर्मवीर प्रकाश की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए अंचल सचिव विनोद कुमार समीर ने पार्टी के 100 साल की इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी त्याग बलिदान और संघर्ष की पार्टी है।


पार्टी हर वक्त आम जनता के बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करती रही है एवं शोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। एटक महासचिव रामविलास शर्मा शंकर राम, महेश्वर राम, जगदेव दास, पांचो पासवान, सुरेंद्र कुमार, अशोक रजक, अशोक मलिक, तिरपित राय, सुरेंद्र कुमार, प्रभात कुमार सिंह, उर्मिला देवी, आशा देवी, बिंदु देवी, गांगो दास, गिरधर झा, आदि ने संबोधित किया एवं पार्टी का नवीकरण समारोह पूर्वक किया गया!







