व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर के सपूत को मिला राष्ट्रीय ‘साहित्य स्वर्ण प्रभा सम्मान’
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर के लाल और जिले के वारिसनगर प्रखंड के रोहुआ पश्चिमी निवासी साहित्यकार व पत्रकार राजीव गौतम गत शनिवार की शाम दिल्ली के वेस्टर्न एयर फोर्स कमांड आफिसर्स मेस के सभागार में ‘साहित्य स्वर्ण प्रभा सम्मान’ और ‘समाचार शिल्पी सम्मान -२०२५’ अलंकरण से सम्मानित किए गए।ज्ञात हो कि कविता प्रभा राष्ट्रीय साहित्य समूह (रजि.) ने दिल्ली में अपने वार्षिकोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय सम्मान समारोह सह पुस्तक विमोचन अनुष्ठान का आयोजन किया था।
समारोह में साहित्यकार राजीव गौतम के साझा काव्य संग्रह – ‘ वृक्ष, चेतना के मौन स्वर’ का विमोचन देश के नामचीन साहित्यकार व संपादक प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव, कर्नाटक के वरिष्ठ साहित्यकार व गीतकार ज्ञानचंद मर्मज्ञ, दिल्ली की सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ कविता सिंह प्रभा, हरियाणा गौरव साहित्यकार डॉ सविता चड्ढा, दिल्ली हिंदी अकादमी के पूर्व सचिव ऋषि कुमार शर्मा, वरिष्ठ कवयित्री डॉ ममता झा रुद्रांशी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ पुष्पा सिंह वीरेन , वरिष्ठ कवयित्री डॉ अंजू क्वात्रा और ग्रुप कैप्टन अखिलेश कुमार सिंह आदि ने किया।

वहीं उत्तरप्रदेश के प्रतिष्ठित शांति फाउन्डेशन ने वर्ष २०२६ सम्मान समारोह में साहित्यकार राजीव गौतम को ‘ पर्सनेलिटी ऑफ दी ईयर अवार्ड ‘ से सम्मानित किया है। तीन -तीन सम्मानों से सम्मानित होने पर पूर्व विधायक शील कुमार राय,एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशक सुशील चौधरी, साहित्यकार प्रो. हरिनारायण सिंह, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. अरुण कुमार,आर्ट ऑफ लिविंग के समस्तीपुर जिला प्रमुख पंकज ज्योति, स्वयंसेवी संस्था संघ के जिला सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू,

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार वर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ अरुणिमा शर्मा, सिटी सेन्ट्रल स्कूल के निदेशक संजीव कुमार पांडेय,प्रो.अजय कुमार पांडेय, पत्रकार गौरी शंकर झा,समाजसेवी रंजन कुमार शर्मा, रोटेरियन ब्रजेश कुमार चुन्नू, शिक्षाविद् प्रो.अवधेश कुमार झा, बैडमिंटन संघ के जिला सचिव तरुण कुमार, शिक्षक नेता डॉ मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों साहित्यकारों और पत्रकारों ने शुभकामनाएं और बधाई देते हुए इसे समस्तीपुर के लिए गौरवपूर्ण बताया है।






