व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
अनुशासन व धैर्य के साथ करें संगठन का काम: प्रमोद
Doorbeen News Desk: मुजफ्फरपुर। बिहार सरकार के सहकारिता, वन-पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन में अनुशासन और धैर्य के साथ काम करना चाहिए। इसका एक न एक दिन जरूर फल मिलेगा। वे रविवार को पुरातन विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
आमगोला स्थित जलसा विवाह भवन में आयोजित इस समारोह में मुजफ्फरपुर के विधायक रंजन कुमार को भी सम्मानित किया गया। अभिनंदन समारोह में मंत्री ने मुजफ्फरपुर में काम करने के दौरान के पल को भी याद किया। कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से एक मुहल्ले से दूसरे मुहल्ले में जाकर छात्रों से मुलाकात करते थे। इस क्रम में कभी कभी नाश्ता और भोजन तक नहीं मिल पाता था। फिर उसकी चिंता किये बगैर संगठन का काम करते थे। उन्होंने कहा कि राजनीति काजल की कोठरी है।

इसमें से बचकर निकलना ही सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा बिहार और देश के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट रहना होगा। बिहार में पहले नरसंहार, हत्या, लूट तो होता ही था लोगों को बुनियादी समस्याओं से भी जूझना पड़ता था। उन्होंने कहा कि जब से सभी लोग एकजुट हुए है तब से शहर से गांव तक विकास दिख रहा है। गांव गांव में सड़के बनी, बिजली पहुंची, नए नए बाजार खुले, घर घर शौचालय बने। उन्होंने कहा कि अब गांव में होने वाली शादी में शहर की तरह चकाचौंध दिखती है।

उन्होंने कहा कि 2014 से लोग एकजुट रहकर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रहे है, जिसके परिणामस्वरूप विकास के काम तेजी से हो रहे है। विदेश में मोदी के नाम के साथ देश का भी डंका बज रहा है। जो नेता पहले एक धर्म विशेष का वोट लेने के लिए नमाज पढ़ते थे, वे अब मंदिर मंदिर घूम रहे है। इतना ही नहीं कोर्ट के ऊपर जनेऊ तक पहनने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह संगठन के विचारधारा की जीत है। सभी लोग एकजुट रहेंगे तो पूरे देश में विचारधारा और मजबूती से स्थापित होगा। विधायक रंजन कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर को विकसित बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रचार प्रसार कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया, जिससे 32 हजार से अधिक वोट से उनकी जीत हुई। पुरातन विद्यार्थी परिषद के संयोजक रविनंदन सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विद्याथी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ बीके राय, डॉ ममता कुमारी, समग्र गंगा के राष्ट्रीय सचिव रामाशंकर सिन्हा, पूर्व संगठन मंत्री सुजीत कुमार चौधरी, अंकज कुमार, रंजन तिवारी, शिशिर कुमार, प्रणय कुमार, कृष्णकांत झा को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन सीनेट सदस्य मनोज कुमार वत्स ने और धन्यवाद ज्ञापन रामबाबू सुमन ने किया। कार्यक्रम में राकेश सम्राट, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, भारत भूषण, सर्वजीत कुमार, रविभूषण झा, शालिनी कुमारी, सीमा बंधु, संगीता कुमारी, केशरीनंदन शर्मा, भास्कर त्रिवेदी, मुकुल शर्मा, अरविंद अविचल, रविशंकर कुशवाहा, संजय कुमार सिन्हा पप्पू, मोहन सिन्हा, डॉ अरविंद कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, रंजना श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।






