पीआरएस काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग हेतु OTP आधारित व्यवस्था लागू

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

पीआरएस काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग हेतु OTP आधारित व्यवस्था लागू

Doorbeen News Desk: भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुरक्षित टिकट बुकिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीआरएस (Passenger Reservation System) काउंटरों पर दिनांक 18 दिसंबर से 100 चयनित ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग में OTP आधारित व्यवस्था लागू की जा रही है। यह व्यवस्था समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी।

नई व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। OTP सत्यापन के पश्चात ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग तथा दलालों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगेगी एवं वास्तविक यात्रियों को तत्काल टिकट प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी।

यह पहल डिजिटल सत्यापन को बढ़ावा देने के साथ-साथ टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगी। OTP आधारित प्रणाली से यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल टिकट का लाभ सही यात्री तक पहुंचे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि “यात्रियों की सुविधा और हितों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीआरएस काउंटरों पर OTP आधारित तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था लागू होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।”

यात्रियों से अनुरोध है कि वे तत्काल टिकट बुकिंग के समय अपना सही एवं सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि OTP सत्यापन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *