व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
कांग्रेस के कद्दावर नेता सह पूर्व प्रमुख राम लखन महतो की असामयिक मृत्यु, प्रखंडक्षेत्र में शोक की लहर
Doorbeen News Desk: खानपुर प्रखंड क्षेत्र के रेवड़ा गोटियाही निवासी कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व प्रमुख राम लखन महतो का असामयिक निधन शुक्रवार के शाम हो गई।उनकी मृत्यु की खबर पाते ही लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव गोटियाही में उमर पड़े। बता दें कि राम लखन महतो बाजार समिति के चेयरमैन, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड प्रमुख रहे हैं।
वहीं कांग्रेस से दो बार समस्तीपुर लोक सभा से सांसद का चुनाव भी लड़ चुके थे। ये अपने जीवन काल में अपनी निजी भूमि दान कर दो विद्यालय का निर्माण कराए, जिसमें एक प्राथमिक विद्यालय गोटियाही एवं दूसरा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रेवड़ा गोटियाही है। जहां समाज के सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

सनद रहे कि राम लखन बाबू अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्र, चार पुत्री, पुत्र वधू, पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन सहित एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वहीं उनके सबसे बड़े पुत्र अरुण कुमार महतो पूर्व में मुखिया रह चुके है और इनकी राजनैतिक विरासत को आगे लेकर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

इस अवसर पर स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि स्व0 राम लखन बाबू का असामयिक मृत्यु समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए इनके द्वारा किया गया कृत्य भुलाया नहीं जा सकता।लोगों को सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए इनसे सीखने की जरूरत है।
जद यू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय महतो की लंबी राजनीतिक जीवन रहा है।
उन्होंने समाज को बहुत कुछ दिया है।ये हमारे धरोहर के रूप में जाने जायेंगे।
मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, देवेंद्र झा, शंभू चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, सरपंच चंद्रशेखर सिंह, अशर्फी महतो, सुरेश कुमार महतो, लोजपा नेता चंद्रशेखर राय, पूर्व मुखिया राम नरेश राय, राजद नेता राजेंद्र सहनी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सूरज महतो, शिक्षक डॉक्टर लाल बाबू, पंकज कुमार चौधरी, अमरेश पाठक सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि और सैकड़ों सामाजिक लोग उपस्थित रहे।






