व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन की हुई जांच, 300 आंगनबाड़ी केंद्रो की हुई जांच
Doorbeen News Desk: बाल विकास परियोजना के तहत जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रो की जांच के लिए प्रदेश से दिशा निर्देश जारी किया गया था। जिसको लेकर जिला स्तर के एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी की टीम बनाकर की गई। यह जांच सोमवार को जिले में संचालित 300 आंगनबाड़ी केंद्रो के लिए की गई।
इसमें मुख्य रूप से टेक होम राशन को फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के तहत देना है। जिसकी मॉनिटरिंग की जानी है। इसी सिलसिले में सोमवार को अधिकारियों की टीम ने जांच की। इस संबंध में आईसीडीएस की डीपीओ सुनीता ने मोरवा ब्लॉक के बाजिदपुर, इन्द्रवरा, सारंगपुर पश्चिम पंचायत में जाकर छह केंद्रो की जांच की। इस दौरान टेक होम राशन का वितरण एफआरएस के तहत किया जा रहा था।


आईसीडीएस की डीपीओ ने बताया कि सभी केंद्रो पर टेक होम राशन का वितरण किया जाना है। नए नियम के अनुसार एफआर सिस्टम के तहत ही राशन दिया जाना है। जिसका चेहरा नहीं मिलेगा उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इस संबंध में सभी लाभुकों का केवाईसी किया जा चुका है। जिन लाभुकों को केवाईसी नहीं किया गया है, वह संबंधित क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर केवाईसी करवा लें।
उसके बाद ही टेक होम राशन दिया जाना है। इस संबंध में जिले भर में सोमवार को 300 केंद्रो की जांच की गई। जांच टीम में प्रदेश के कई अधिकारी भी शामिल थे। इसके अलावा जिला एवं ब्लाक के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ के अलावा अन्य अधिकारी को शामिल किया गया था। जिन केंद्रो पर गड़बड़ी पाई जाएगी, उन केंद्रो से कारण पूछा जाएगा।






