व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेलकर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार
Doorbeen News Desk: सोनपुर मंडल में कार्य के दौरान सजगता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं उच्च स्तरीय संरक्षा मानकों का पालन करते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने वाले रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2025-26 के दौरान संरक्षा सुनिश्चित करते हुए महत्वपूर्ण घटनाओं को रोकने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले कुल चार रेलकर्मियों का चयन किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन के द्वारा इन कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक महोदय स्तर पर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इन कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता, कार्यकुशलता एवं सजगता का परिचय देते हुए समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया गया, जिससे रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

मंडल रेल प्रशासन ने सभी रेलकर्मियों से अपील की है कि वे इसी प्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करते रहें, ताकि यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन की विश्वसनीयता निरंतर बनी रहे।







