केंद्रीय विद्यालय का मनाया गया स्थापना दिवस, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

केंद्रीय विद्यालय का मनाया गया स्थापना दिवस, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Doorbeen News Desk: केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस सोमवार को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय गीत के साथ नृत्य, छोटे छोटे बच्चों के द्वारा झूमता लहराता सामूहिक गीत सभी के मन को मोह लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में बच्चों को विद्यालय के इतिहास एवं गौरव के बारे में बताया। केन्द्रीय विद्यालय की
शाखा विदेशों में भी परचम लहरा रहा है। “भारत का स्वर्णिम गौरव केन्द्रीय विद्यालय लायेगा। तक्षशिला, नालन्दा का इतिहास लौटकर आयेगा।”
आज के कार्यक्रम का संयोजन चन्द्र शेखर त्रिपाठी ने किया। गीत , संगीत का सफल आयोजन संगीत शिक्षिका सोनी कुमारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *