व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
नवाचारी शिक्षकों को किया गया सम्मानित, द टीचर्स फ्यूचर मेकर्स मंच द्वारा कार्यक्रम आयोजित
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के शिक्षकों को रविवार को पटना में आयोजित शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। बताया गया कि बिहार विधान परिषद के उपभवन सभागार में रविवार को द टीचर्स फ्यूचर मेकर्स मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बिहार के सभी जिलों के दर्जनों
शिक्षकों को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार , विधायक संदीप सौरभ, सीआईडी के निदेशक वीके चौधरी, एससीईआरटी के डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार, गणितज्ञ डॉ के सी सिन्हा, एससीईआरटी की व्याख्याता आभा रानी सहित कई गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सभी शिक्षक अपने विद्यालय में नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण कार्य करते हैं।


उक्त कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले जिले के शिक्षकों में उमवि मोरदीवा के शिक्षक गगन कुमार, प्राथमिक मकतब कबई नया टोल विद्यापतिनगर के मो मेराज, प्रावि नासिटोल रहीमपुर रूदौली के मिंटु कुमार, उमवि कोइलाकुंड की काजल कुमारी, प्रावि पातेपुर गोपीनाथ रंधीर कुमार, मोरवा के वीरेंद्र कुमार राय, वारिसनगर से राकेश कुमार साफी, सुरय्या परवीन, गौतम कुमार, प्रावि बाजोपुर के मो तनवीर आलम, रोसड़ा से राकेश कुमार, पूसा के सूर्य प्रकाश, पटोरी के प्रदीप कुमार झा सहित अन्य शामिल थे।







