माधोपुर के मजदूर की दिल्ली में हादसे में मौत

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

माधोपुर के मजदूर की दिल्ली में हादसे में मौत

Doorbeen News Desk: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी बंगाली दास के पुत्र रामेश्वर दास(30) की मौत दिल्ली में सड़क हादसे में हो गई। रामेश्वर दास की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।

माता मीरा देवी, पत्नी सिंपी देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामेश्वर दास दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम वह काम पर जा रहा था कि इसी दौरान सड़क हादसा में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद उसका वही अंतिम संस्कार करने की बाते परिजनो द्वारा बताई गई। मृतक के छोटे-छोटे दो पुत्र रितेश कुमार और राजवीर कुमार तथा एक छोटी पुत्री सायरा कुमारी है। वहीं स्थानीय मुखिया विभा देवी, जगदीश कुमार जग्गा व अन्य जनप्रतिनिधि व परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *