दलसिहसराय में दो युवकों के आपसी विवाद में चली गोली, बाल बाल बचे युवक, आरोपी युवक गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

दलसिहसराय में दो युवकों के आपसी विवाद में चली गोली, बाल बाल बचे युवक, आरोपी युवक गिरफ्तार

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत बल्लोचक गांव में शनिवार को दो  युवकों के बीच विवाद हो गया। जिससे एक बदमाश युवक के द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि गोली फायरिंग कर भाग रहे बदमाश युवक को स्थानीय लोगों खदेड़कर दबोच लिया। साथ ही उसकी जमकर धुनाई करने के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सुचित कर दिया।

उधर सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंच गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। फिर आरोपी युवक को थाने लेती चली गयी। उधर गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। गिरफ्तार बदमाश युवक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बल्लोचक मुहल्ला निवासी मनोज सिंह के पुत्र कृष्णा सिंह के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम करीब 5 बजे, बल्लोचक निवासी बुटली राय का पुत्र छोटू कुमार अपने दरवाजे पर बैठा हूआ था। इसी दौरान अपराधी कृष्णा सिंह, छोटू कुमार के दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा। जिसे छोटू कुमार ने गाली देने से मना किया। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

इसी दौरान अपराधी कृष्णा सिंह ने अपने कमर से पिस्तौल निकाला और गोली फायर कर दिया, तथा भागने लगा। जिसे छोटू कुमार के घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से खदेड़कर पकड़ लिया तथा जमकर धुनाई करने के बाद इसकी सुचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा बदमाश यूवक को अपने कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *