सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को दी गई हाथ सफाई की जानकारी एवं उससे बचाव के उपाय

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को दी गई हाथ सफाई की जानकारी एवं उससे बचाव के उपाय

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने हाथ धुलाई नहीं करने से होने वाले खतरे, खुले में शौच से होने वाले खतरे, मल का सुरक्षित निपटान न हो तो उनसे होने वाली स्वास्थ्य संबंधी खतरों के संदर्भ में जानकारी, जागरूकता तथा क्या करें और क्या न करें के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बच्चों का नाखून जांच कराया और उसके बाद व्यायाम और अन्य गतिविधि करवाया। वहीं उ. वि.के प्र.अ.महिपाल में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। जबकि शिक्षिका खुशबू राय व इंदिरा कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने भजन गायन व भाव नृत्य की प्रस्तुति दी। मौके पर बाल प्रेरक, बाल संसद, मीना मंच, यूथ क्लब,इको क्लब के सदस्यों के साथ-साथ सभी छात्र- छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।अंतिम सत्र में रेगिस्तान का जहाज यानी ऊंट का दर्शन बच्चों को कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *