बिहार में मैट्रिक-इंटर टॉपरों को मिलेगी दोगुनी राशि

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार में मैट्रिक-इंटर टॉपरों को मिलेगी दोगुनी राशि

Doorbeen News Desk:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से 3 दिसंबर को देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित होने वाली मेधा दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस वर्ष मैट्रिक- इंटर 2025 की परीक्षा में टॉप करने वाले कुल 151 मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। पहली बार टॉपरों को पिछली वर्ष की तुलना से दोगुनी पुरस्कार राशि मिलेगी। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार के मेधावी छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें, इसके लिए पुरस्कार राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

मैट्रिक के टॉप-10 और इंटरमीडिएट के तीनों संकायों – कला, विज्ञान और वाणिज्य – के टॉप-5 छात्रों को यह सम्मान प्राप्त होगा। कुल 151 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें मैट्रिक के 123 और इंटर के 28 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2 लाख, द्वितीय को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख नकद राशि दी जाएगी। पिछले वर्ष प्रथम स्थान वाले को 1 लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 50 हजार की पुरस्कार राशि दी गई थी।

लैपटॉप भी मिलेगा : बोर्ड की ओर से टॉपरों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। लैपटॉप देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे तकनीकी रूप से भी खुद को सुदृढ़ करें और ऑनलाइन संसाधनों से भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। मैट्रिक में चौथे से दसवें स्थान पर रहने वालों को 10 हजार रुपये की जगह 20 हजार दिए जाएंगे। वहीं इंटर में चौथा और पांचवां स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार जगह 30 हजार दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षाविद् अजय घटक शामिल होंगे। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल व्याख्यान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *