आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओयू की रेडः समस्तीपुर में कार्यपालक पदाधिकारी के आवास पर छापा, पांच लाख कैश मिले

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओयू की रेडः समस्तीपुर में कार्यपालक पदाधिकारी के आवास पर छापा, पांच लाख कैश मिले

Doorbeen News Desk: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य की आर्थिक इकाई की टीम ने कार्रवाई की है। जिले के रोसरा में कार्यरत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा के क्वार्टर पर बुधवार को छापेमारी हुई।

इस दौरान टीम ने उनके घर से 5 लाख 600 रुपए नगद के अलावा विभिन्न कंपनियों की इंश्योरेंस की रसीद, घरेलू सामान खरीद का रसीद और कुछ प्रॉपर्टी के कागज भी बरामद किए हैं। टीम के सदस्य इसे अपने साथ लेते हुए पटना चले गए। छापेमारी का नेतृत्व कर रहे आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद निगरानी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

उनके पटना स्थित पैतृक आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि टीम जब रोसरा पहुंची तो नगर परिषद कार्यालय के पास एक होटल के स्थित उनका क्वार्टर बंद था। जिसकेमजिस्ट्रेट को बुलाकर ताला तोड़ा गया।

वह कार्यालय पर नहीं थे। कर्मियों ने कहा है कि वह छुट्टी पर हैं। क्वार्टर की तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान उनके घर से नगद राशि बरामद की गई। करीब 4 घंटे तक उनके घर की तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *