राज्य के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे उद्योगिक और नवाचार केंद्र – डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

राज्य के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे उद्योगिक और नवाचार केंद्र – डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल

Doorbeen News Desk: डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उद्योग विभाग, बिहार सरकार के मंत्री का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री मिहिर कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव; श्री बी. कार्तिकेय धनजी, सचिव, उद्योग विभाग; श्री मुकुल कुमार गुप्ता, उद्योग निदेशक सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार को भारत का अग्रणी औद्योगिक एवं नवाचार केंद्र बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने में उद्योग विभाग की प्रमुख भूमिका है। विभाग की मौजूदा योजनाओं को गति देते हुए, उन्हें और सुदृढ़ बनाते हुए राज्य को निवेश, उद्योग और नवाचार का हब बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने घोषणा की है कि राज्य के प्रत्येक जिले में उद्योगिक और नवाचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। इससे बिहार को एक आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

उद्योग मंत्री ने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि पारदर्शिता, गति और समावेशिता के साथ काम किया जाए, ताकि बिहार आत्मनिर्भर बने और उद्योग तथा नवाचार का सशक्त केंद्र बनकर उभरे। हम निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करेंगे और उद्योग एवं उद्यमिता से जुड़े हर वर्ग को अवसर प्रदान करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे, जिसमें निवेश आकर्षित करने, नीतियों को मजबूत करने और उद्योग आधारित रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *