व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
एक सप्ताह में लंबित मामलों का करें निष्पादन : एडीएम
Doorbeen News Desk: स्थानीय समाहरणालय परिसर में शनिवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने की। अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने परिमार्जन, दाखिल खारिज की लंबित मामले को 7 दिनों में निष्पादित करने का आदेश सभी अंचलाधिकारी को दिया।


कई अंचलों में लंबित आवेदनों की संख्या काफी अधिक है। वही राजस्व विभाग की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि परिमार्जन एवं दाखिल खारिज के आवेदनों की संख्या काफी है। इसको लेकर एक सप्ताह का समय दिया गया है। वही महाभियान के दौरान दिए गए आवेदनों को एवं कागजातों को अपलोड करने की प्रक्रिया धीमी होने पर काफी चिंता जाहिर की।


सभी सीओ को महा अभियान में दिए गए कागजातों को जल्द से जल्द अपलोड करने का निर्देश दिया। एडीएम ने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी काम में रुचि नहीं रखते हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अंचलों को राजस्व वसूली के लिए निर्देश दिए।






