व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय एवं विजय कुमार सिंहा को भूमि राजस्व विभाग, पूरी लिस्ट यहाँ देखें
Doorbeen News Desk: मंत्रिमंडल का हुआ बंटवारा : नीतीश कुमार सीएम सामान्य प्रशासन निगरानी अन्य जो किसी मंत्री को आवंटित नही हुआ। जबकि सम्राट चौधरी: गृह, विजय सिन्हा: भूमि राजस्व एवं खनन, विजय चौधरी : जल संसाधन, भवन निर्माण एवं बिजेंद्र यादव : वित्त, वाणिज्यकर, उर्जा, योजना विकास विभाग मिला है।


जबकि श्रवण कुमार : ग्रामीण विकास, मंगल पांडे : स्वास्थ्य एवं विधि, दिलीप जायसवाल : उद्योग, अशोक चौधरी: ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह : खाद्य उपभोक्ता, मदन सहनी :समाज कल्याण, नितिन नवीन : पथ निर्माण, नगर विकास, रामकृपाल यादव : कृषि, संतोष सुमन : लघु जल संसाधन एवं फिर से सुनील कुमार : शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं।


वही जमा खान : अल्पसंख्यक कल्याण, संजय टाइगर : श्रम संसाधन, अरुण शंकर प्रसाद : कला-संस्कृति एवं पर्यटन, सुरेन्द्र मेहता : पशु एवं मत्स्य संसाधन, श्रीनारायण प्रसाद : आपदा प्रबंधन, रमा निषाद : पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण, लखेन्द्र रोशन : एससी-एसटी कल्याण, श्रेयसी सिंह : खेल, आईटी, प्रमोद कुमार : सहकारिता, वन एवं पर्यावरण, संजय कुमार : गन्ना उद्योग, संजय सिंह: पीएचईडी एवं दीपक प्रकाश : पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है।






