व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
इंज्वायफुल लर्निग जर्नल दिघरा 11 का हुआ लोकार्पण
Doorbeen News Desk: उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में शुक्रवार को इंज्वायफुल लर्निग जर्नल ‘दिघरा’ के ग्यारहवें अंक का लोकार्पण चेतना सत्र के दौरान किया गया। लोकार्पण का कार्य विद्यालय के विद्यार्थी और अध्यापक के कर कमलों से संपन्न हुआ। विद्यालय से जर्नल का प्रकाशन बच्चों को उत्साहित और प्रेरित करने के लिए किया जाता है।


इसकी हार्ड कॉपी प्रकाशित करने के अलावे सोशल मीडियाओं के द्वारा सॉफ्ट कॉपी को ऑनलाइन माध्यम से भी बच्चों और अभिभावकों को उपलब्ध कराया जाता है। इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यालय अध्यापक व ‘दिघरा’ के संपादक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि बच्चों के रचनात्मक कौशलों को स्फूर्त करने के लिए हिंदी की साहित्यिक रचनाओं के द्वारा ‘पावस-महोत्सव’, ‘साहित्य समागम’ और ‘दीपोत्सव’ के कार्यक्रम विद्यालय में संयोजित हुए थे। उन सभी आयोजनों की आनंदमयी गतिविधियों को जर्नल में संकलित किया गया है।


ताकि बच्चे उससे सीखे और प्रफुल्लित होते रहें। प्रधानाध्यापक मंडल ने विद्यालय के इस प्रकाशन को शिक्षण अधिगम के लिए सुगम और उल्लेखनीय बताते हुए संपादक के इस नवाचार को प्रशंसनीय बताया। मौके पर अध्यापक आकांक्षा कुमारी, कंचन कुमारी, अंशु कुमारी, निशा भारती, मनमोहन कुमार, उमेश कुमार पंडित, प्रभात कुमार, देवेंद्र पासवान, विभा कुमारी, अविनाश कुमार राय, लिपिक मानस प्रियदर्शी उपस्थित थे।






