रचनात्मकता को बढ़ाता है परियोजना कार्य, उमवि मोरदीवा में बच्चों ने प्रदर्शित की परियोजना कार्य

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

रचनात्मकता को बढ़ाता है परियोजना कार्य, उमवि मोरदीवा में बच्चों ने प्रदर्शित की परियोजना कार्य

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में गुरुवार को हिन्दी विषय पर आधारित परियोजना कार्य की प्रदर्शनी आयोजित की गई। वर्ग सातवीं एवं आठवीं के बच्चों द्वारा परियोजना कार्य की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक शिक्षक गगन कुमार ने कहा कि परियोजना कार्य बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ाता है। यह कल्पना कौशल, भाषा कौशल सहित अन्य कौशलों की वृद्धि में सहायक होता है। बताया गया कि हिन्दी विषय पर आधारित परियोजना कार्य में बच्चे काफी उत्साह के साथ शामिल हुए।

स्मिता, जसमिन, साक्षी, सोनम, निभा, काजल, नीतू, सोनू, प्रकाश, नंदकिशोर, रविराज, प्रिंस, वरदान, आदित्य, आशीष, विवेक, अभिषेक, आयुष, नितेश, कुलजीत, रंगीला, नेहा प्रिया, सोनाली, सिम्पी, साक्षी, तमन्ना सहित अन्य बच्चों की प्रस्तुति को लोगों से काफी सराहना मिली।

संचालन छात्रा काजल व सुधा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन, मुकेश कुमार, गगन कुमार, मुकेश कुमार मंडल, दीपिका सिंह, परिधि प्राची, विकास कुमार, अन्नु कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह, प्रवीण कुमार झा, शुभांकर श्रीवास्तव, कुमारी विशाखा, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *