राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर परिचर्चा आयोजित, डीपीआरओ ने कहा-मीडियाकर्मी स्वच्छ पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध रहे

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर परिचर्चा आयोजित, डीपीआरओ ने कहा-मीडियाकर्मी स्वच्छ पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध रहे

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर शहर के अतिथि गृह सभागार मे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर
“Safeguarding Press Credibility Amidst Rising Misinformation” विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने किया।

इस अवसर पर समस्तीपुर के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने कहा कि पत्रकारिता का आज के दौर मे काफी महत्व है। इसलिए पत्रकारों एवं मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को फेक न्यूज एवं गलत सूचनाएं प्रदान करने से बचना चाहिए।
श्री राय ने कहा कि आज का दिन पत्रकारिता के प्रति ईमानदारी, जिम्मेदारी और नैतिक रिपोर्टिंग के प्रति प्रतिबद्धता की याद दिलाता है।

परिचर्चा को संबोधित करते हुए बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के समस्तीपुर इकाई के जिलाध्यक्ष सह पत्रकार कृष्ण कुमार, वरिष्ठ पत्रकार आर. कौशलेन्द्र राज कुमार राय, संजय कुमार राजा एवं सुनील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र मे मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है। इसलिए हम सभी मीडियाकर्मियों का आज दायित्व है कि
स्वच्छ पत्रकारिता के प्रति ईमानदारी से काम करें।

पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती एवं विकास का एक शक्तिशाली उपकरण पत्रकारिता भी है, प्रेस को पूर्वाग्रह से मुक्त होकर काम करना चाहिए।
इस परिचर्चा मे वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार मिश्रा,जहांगीर आलम, मोहन कुमार मंगलम, मो. फ़िरोज़ आलम उर्फ़ झून्नू बाबा, अभिनव कुमार, अभिषेक कुमार, मो. खुर्शीद आलम, श्याम कुमार, गुलाम ताजवर, राम बालक राय और मो. अफ़ज़ल समेत अन्य मीडियाकर्मियों ने भाग लिया।