फिजियोथेरेपिस्ट ने मांसपेशियों की मजबूती तथा मधुमेह रोगियों के लिए आवश्यक है व्यायाम 

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

फिजियोथेरेपिस्ट ने मांसपेशियों की मजबूती तथा मधुमेह रोगियों के लिए आवश्यक है व्यायाम 

Doorbeen News Desk: विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल समस्तीपुर में आज एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ समिती एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समुदाय में डायबिटीज के बढ़ते जोखिम, उसके लक्षण, बचाव तथा प्रबंधन के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार ने डायबिटीज टाइप–1 और टाइप–2 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं फिजियोथेरेपिस्ट ने मांसपेशियों की मजबूती तथा मधुमेह रोगियों के लिए आवश्यक व्यायाम के बारे में बताया।
DCQA डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमारऔर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक अनीता जी ने बताया कि स्वस्थ कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर जांच एवं जागरूकता गतिविधियाँ संचालित करे ।

कार्यक्रम में सीएचओ, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम छात्राएँ और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विशेषज्ञों ने मधुमेह के कारण, प्रारंभिक लक्षण, समय पर जांच की आवश्यकता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

मौके पर ब्लड शुगर टेस्ट, बीएमआई जांच और जोखिम मूल्यांकन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को अपने स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति समझने में मदद मिली।

पिरामल फाउंडेशन की टीम ने लोगों को स्वस्थ आदतें अपनाने और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मधुमेह आज वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है और समय पर पहचान एवं रोकथाम ही इसके नियंत्रण का सबसे प्रभावी तरीका है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही संदेश देना था कि—
“मधुमेह को रोका जा सकता है, बस समय रहते जागरूक होना आवश्यक है।”