समस्तीपुर से पहली बार बनी महिला विधायक, अश्वमेध देवी को मिला यह ताज

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर से पहली बार बनी महिला विधायक, अश्वमेध देवी को मिला यह ताज

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव नतीजा जदयू के पक्ष में रहा। जदयू प्रत्याशी अश्वमेध देवी ने सिटिंग विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को पराजित कर दिया।

शाहीन ने पिछले तीन कार्यकालों में विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। अंतिम परिणाम में जदयू प्रत्याशी अश्वमेध देवी ने 95,728 मत प्राप्त किए, जबकि शाहीन को 81,853 मत मिले। इस प्रकार उन्हें 13,875 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। अश्वमेध देवी ने कहा कि क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार के करिश्मा के आगे सब पिछे हो गया।

बेहतर समीकरण, संगठन की मजबूती और महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ ने परिणाम को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति अब तेज होगी।  बता दे की समस्तीपुर विधानसभा में राजद पिछले तीन कार्यकाल से अपना दबदबा बनाए हुए था। वही जब प्रत्याशी अश्वमेध देवी पिछली चुनाव में चुनाव हार गई थी, इस बार विजय होने में सफल हो पाई।